जो बाइडेन प्रशासन के मुख्य चिकित्सा सलाहकार ने दी भारत को सलाह, कुछ समय के लिए लॉकडाउन लगाना जरूरी

By: Ankur Sat, 01 May 2021 6:12:37

जो बाइडेन प्रशासन के मुख्य चिकित्सा सलाहकार ने दी भारत को सलाह, कुछ समय के लिए लॉकडाउन लगाना जरूरी

भारत में कोरोना तांडव मचा रहा हैं जिसकी बदौलत हर दिन लाखों नए संक्रमित मिल रहे हैं और मौतों का आंकड़ा थमने का नाम ही नहीं ले रहा हैं। अस्पतालों की व्यवस्था गडबडाने लगी हैं और लोगों को बेड भी उपलब्ध नहीं हो पा रहे हैं। ऑक्सीजन और दवाइयों की मारामारी जारी हैं। शमशानों में शवों की लंबी कतारे लगी हुई हैं। इस संक्रमण पर काबू पाने के लिए राज्य सरकारें सख्ती के साथ पाबंदियां लगा रही हैं। इस बीच अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन प्रशासन के मुख्य चिकित्सा सलाहकार डॉ एंथनी एस फौसी ने भारत को महत्वपूर्ण सलाह दी हैं।

एक अंग्रेजी अखबार को शुक्रवार को दिए इंटरव्यू में डॉ एंथनी एस फौसी ने कहा कि बेकाबू हो रहे कोरोना की वजह से भारत इस समय कठिन दौड़ से गुजर रहा है। ऐसे में तत्काल रूप से क्या करना जरूरी है जिससे महामारी पर लगाम लग सके। इस स्थिति में देश में कुछ समय के लिए लॉकडाउन लगाने की जरूरत है। चुके डॉ फौसी ने बताया कि भारत में मेडिकल ऑक्सीजन के लिए मारामारी है, इसके लिए कमीशन गठित करने की जरूरत है। जिससे ऑक्सीजन की आपूर्ति और दवाओं की सप्लाई आसानी से होनी चाहिए।

टीकाकरण अभियान को तेज करने की जरूरत

बाइडेन प्रशासन के मुख्य चिकित्सा सलाहकार डॉ फौसी ने टीकाकरण अभियान को तेज करने पर भी जोर दिया। उन्होंने कहा कि कुछ हफ्ते पहले अगर वैक्सीनेशन ड्राइव को तेज किया जाता तो काफी हद तक इस पर अंकुश लगाया जा सकता था। क्योंकि इस वक्त भारत में अफरा तफरी मची है, लोगों सड़कों पर ऑक्सीजन सिलेंडर लेकर दौड़ रहे हैं। अस्पतालों में भर्ती होने के लिए लंबी कतारें लग रही हैं।

ये भी पढ़े :

# ऑस्ट्रेलिया ने लगाया भारत से आने वाले यात्रियों के प्रवेश पर प्रतिबंध, क्रिकेट खिलाड़ी भी फंसे भारत में

# कोरोना का कहर जारी, फिर से लगने जा रहा भारत से अमेरिका के लिए यात्रा पर रोक

# अफगानिस्तान : इस बार कार में हुआ बम धमाका, 30 लोगों की मौत, दर्जनों घायल

हम WhatsApp पर हैं। नवीनतम समाचार अपडेट पाने के लिए हमारे चैनल से जुड़ें... https://whatsapp.com/channel/0029Va4Cm0aEquiJSIeUiN2i
पढ़ें Hindi News ऑनलाइन lifeberrys हिंदी की वेबसाइट पर। जानिए देश-विदेश और अपने प्रदेश से जुड़ीNews in Hindi

Home | About | Contact | Disclaimer| Privacy Policy

| | |

Copyright © 2024 lifeberrys.com